पंजाब-उत्तराखंड में पोलिंग शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दोनों ही राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। उत्तराखंड में चुनाव शांतिपूर्ण हों इसके लिए पोलिंग बूथ और पूरे राज्य में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 75 कंपनियाँ लगायी गयी है। उत्तर प्रदेश से होमगार्ड्स के 10 हज़ार और हिमाचल प्रदेश से दो हज़ार जवान भी बुलाए गए हैं। राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त राधा रतूड़ी ने बताया कि पूरे राज्य भर में 9744 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 1794 संवेदनशील और 1252 अति संवेदनशील हैं।
तो वही पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुसुमजीत सिद्धू ने मीडिया को बताया कि चुनाव प्रक्रिया के सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। मतदान कराने वाली टीमें अपने गंतव्य पर पहुंच गई हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। सभी 19,841 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications