वीके सिंह के जन्म विवाद पर रक्षा मंत्रालय सख्त

इस समय जहां सैन्य सचिव की शाखा के रिकार्ड में जनरल सिंह की जन्मतिथि 10 मई 1950 दर्ज है, वहीं एजी रिकार्ड में यह 1951 है। जनरल वीके सिंह लगातार दबाव बना रहे हैं कि उनकी जन्मतिथि 1951 ही दर्ज की जाए। उनकी जन्मतिथि 1950 मान लिए जाने से उन्हें इसी साल 31 मई को सेवानिवृत्त होना पड़ेगा, जबकि इसे 1951 मान लिए जाने पर उन्हें दस महीने का अतिरिक्त कार्यकाल मिल जाएगा।
गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय इससे पहले 25 फरवरी को जारी आदेश में भी साफ कर चुका है कि वह थल सेनाध्यक्ष की जन्मतिथि को 10 मई, 1950 ही मानता है, जबकि जनरल इस संबंध में औपचारिक तौर पर अपना विरोध दर्ज करवा चुके हैं। वीके सिंह चाहते हैं कि दसवीं के सर्टिफिकेट में दर्ज उनकी जन्मतिथि के मुताबिक इसे 10 मई, 1951 ही माना जाए। हालांकि रक्षा मंत्रालय द्वारा जनरल को, उनका कार्यकाल 31 मई 2012 को खत्म होने संबंधी संदेश देने का कहने के दो माह बाद भी सेना की सैन्य सचिव (एमएस) शाखा ने थल सेनाध्यक्ष के सेवानिवृत्ति का आदेश संबंधी पत्र अब तक जारी नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications