बिहार: हाथ काटने वाली बात से पलटे मंत्री जी, कहा मुहावरे का प्रयोग किया
पटना। हाथ काटने वाली बात से स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे अब पलट गये हैं, उन्होंने साफ कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने तो सिर्फ मुहावरे का इस्तेमाल किया था। मीडिया ने उनकी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।
आपको बता दें कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने एक जनसभा के दौरान कहा था कि अगर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया तो उनके हाथ काट दिये जायेगें। मंत्री जी के इस बयान के बाद पूरे बिहार में नीतीश शासन पर उंगलियां उठनी शुरू हो गयी हैं।
यहां आपको बता दें कि अपने वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने 31 जनवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है जिसे जानने के बाद मंत्री ने ऐसा बयान सार्वजनिक तौर पर दिया था।
मंत्री ने कहा था कि हड़ताल के दौरान वे अपने कार्यकर्ताओं को भी मैदान में उतार देंगे। उनकी धमकी से साफ हो रहा था कि अगर डॉक्टर हड़ताल पर गए तो उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।













Click it and Unblock the Notifications