चुनाव से दो दिन पहले सील होगी भारत-नेपाल सीमा

महराजगंज में आगामी 11 फरवरी को दूसरे चरण के चुनाव में मतदान होना है। जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने बताया हमने सीमा पर चौकसी तथा गश्त बढ़ा दी है। साथ ही अराजक तत्वों की किसी भी तरह की हरकत को रोकने के लिये सरहद पर पैनी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले की भारत-नेपाल सीमा को चुनाव से दो दिन पहले पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन के सभी बिंदुओं पर कम्प्यूटरीकृत कैमरे लगाकर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों ने बताया है कि भारत में होने वाले विधानसभा के चुनाव में घुसपैठ गड़बड़ी फैला सकते है इसीलिए चौकसी बढा दी है। अधिकारियों ने कहा है कि हमने सीमा पर चौकसी तथा गश्त बढा दी है और अराजक तत्वों की किसी भी प्रकार की हरकत को रोकने के लिए गहरी निगाहे मजा रही है।












Click it and Unblock the Notifications