'भाजपा गरीबों को ऐसी गाय देगी जो दूध नहीं देती'

अयोध्या मुद्दे को फिर से उठाने के लिए विपक्षी दल को आड़े हाथों लेते हुए अल्वी ने कहा कि भगवान राम का सम्मान करने की बजाय भाजपा इसे मुद्दा बनाने में इच्छुक है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब छह साल तक केन्द्र में और साथ ही उत्तर प्रदेश में सरकार में थी तो उसने कभी भी मंदिर की बात नहीं की। जब कभी चुनाव आता है उसे इसकी याद आती है। जनता ऐसी चीजों से धोखे में नहीं आने वाली है।
भाजपा ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के लिए अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए युवाओं एवं किसानों को किसी भी पार्टी से अधिक सुविधाएं देने और राम मंदिर के निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने का संकल्प दोहराते हुए कहा है कि उसकी सरकार बनी तो पिछडे़ वर्ग के लिए निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण कोटे में अल्पसंख्यको के लिए 4.5 प्रतिशत अलग से आरक्षण कोटे को समाप्त कर दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications