टिकट मांगा था सपा से दे दिया कांग्रेस ने

Samajwadi Party
लखनऊ। समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे दो प्रत्याशियों को कांग्रेस ने टिकट दे दिए। कांग्रेस ने उक्त दो उम्मीदवारों को टिकट देकर बाजी मारने का प्रयास तो किया लेकिन इससे दोनों ही उम्मीदवारों की मुश्किलें अवश्य बढ़ गयीं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जौनपुर जिले के दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष नदीम जावेद व लाल रत्नाकर नाग को प्रचार के लिये कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं।

प्रदेश में जैसे तैसे सरकार बनाने को ललायित कांग्रेस ऐसे लोगों को टिकट बांट रही है जिन्होंने कभी कांग्रेस मुख्यालय का दरवाजा भी नहीं देखा। जौनपुर में भी पार्टी हाईकमान ने ऐसा ही किया और टिकटों का बंटवारा कर दिया। हालात यह थे कि जिन लोगों को पार्टी ने टिकट दिया उन्होंने टिकट मिलने के बाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जौनपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष नदीम जावेद को चुनाव मैदान में उतारा है वहीं जफराबाद से सपा से टिकट मांग रहे तिलकधारी निषाद व मछली शहर से भी सपा से टिकट के दावेदार रहे लाल रत्नाकर नाग को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा से टिकट मांगने वालों को कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद विपक्षियों ने ही नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के नियमों की खिल्ली उड़ायी।

पार्टी ने मुगंराबादशाहपुर में सरकारी डाक्टर रहे डा. बी. एल. वर्मा, मडिय़ाहूं से बहुत पहले बसपा में रहे डा. परमेन्द्र सिंह व शाहगंज से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री और जिले के खुटहन विधानसभा क्षेत्र से छह बार कांग्रेस के विधायक रहे स्व. लक्ष्मी शंकर यादव के पुत्र विजय कुमार यादव को पार्टी का प्रत्याशी बना दिया है।

लोगों को आश्चर्य इस बात का था कि जफराबाद, शाहगंज, मुगंराबादशाहपुर व मछलीशहर से जिन लोगों को पार्टी का टिकट मिला है वह कभी टिकट के दावेदार नहीं थे। टिकट मिलने से पूर्व जफराबाद के प्रत्याशी तिलकधारी निषाद व मछलीशहर के लाल रत्नाकर नाग समाजवादी पार्टी के सदस्य थे और टिकट के लिये आवेदन कर चुके थे। मुगंराबादशाहपुर के प्रत्याशी डा. बी एल वर्मा सरकारी डाक्टर थे जिन्होंने टिकट मिलने के बाद नौकरी से त्यागपत्र दिया जो फिलहाल स्वीकार नहीं हुआ है। शाहगंज के प्रत्याशी विजय कुमार यादव ने भी कभी भी कांग्रेस का टिकट नहीं मांगा, किन्तु उन्हें अचानक टिकट मिल गया।

मडिय़ाहूं के प्रत्याशी डा. परमेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पी एल पुनिया के करीबी होने के नाते टिकट पा गये हैं। जफराबाद के तिलकधारी निषाद, मडिय़ाहूं के डा. परमेन्द्र सिंह, शाहगंज के विजय कुमार यादव, मुगंराबादशाहपुर के डा. बी एल वर्मा व मछलीशहर के लाल रत्नाकर नाग को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता सकते में हैं। कहा जा रहा है कि उपरोक्त पांचो लोग पार्टी में बाहर से आये हैं या सक्रिय राजनीति से इनका नाता नहीं है। यह लोग कभी भी जिला या प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में नहीं गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+