विजन डॉक्‍यूमेंट: इंदिरा, राजीव को भूली कांग्रेस

Rajiv Gandhi
लखनऊ। कांग्रेस की लौह महिला के रूप जानी जाने वाली इंदिरा गांधी जिन्होंने पार्टी को एक नई पहचान दिलायी लेकिन आज पार्टी उन्हें भुलाने पर आमादा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिये जारी विजन डाक्युमेंट में कांग्रेस की इस लौह महिला का नाम नदारद है। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के साथ उनके पुत्र राजीव गांधी को भी डाक्युमेंट से दूर रखा गया है।

कांग्रेस में अब सोनिया व राहुल का कद इन्दिरा व राजीव से भी ऊंचा हो गया है यह हकीकत पार्टी के विजन डाक्यूमेंट में देखने को मिल रहा है। पार्टी ने डाक्यूमेंट जारी करते हुए अपने पूर्व नेताओं को इस कदर भुलाया कि उनकी फोटों को भी पुस्तिका में जगह नहीं दी। बाइस पृष्ठ के इस डाक्यूमेंट में कांग्रेस के दोनो पुरोधाओं के चित्र नहीं है।

डाक्यूमेंट के मुखपृष्ठ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के चित्र छापे गये हैं जबकि अन्दर के पृष्ठों पर राहुल के चित्र आठ जगह छपे हैं। विजन डाक्यूमेंट में राहुल को ही खासतौर पर तरजीह दी गयी है। अन्तिम पृष्ठ पर भी राहुल गांधी के चित्र को तरजीह दी गयी है।

इनके साथ महासचिव दिग्विजय सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा, श्री प्रकाश जायसवाल, राज बब्बर, सलमान खुर्शीद, राजीव कुमार शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, विधान मंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष पन्ना लाल पुनिया, केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन आदित्य और जितिन प्रसाद के चित्र छपे हैं।

पार्टी की इस पुस्तिका में इन्दिरा व राजीव के नामों व तस्वीरों की उपेक्षा करने से पुराने व पारम्परिक कांग्रेसी खासे नाराज हैं पुराने कांग्रेसियों का कहना है कि उक्त दो नामों के बगैर कांग्रेस की कल्पना करना बेमानी है और उनके बगैर कांग्रेस का वर्तमान स्वरूप बन ही नहीं सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+