बसपा विधायक ने लगाया पार्टी सांसद पर आरोप
इससे नाराज होकर गौतम ने बसपा छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया था। रामनगर कलां गांव के निवासी रामस्वरूप नामक व्यक्ति ने मंगलवार को गौतम के खिलाफ उसकी तीन एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद गौतम कल कुछ समाचार चैनलों के संवाददाताओं के सामने फूट-फूटकर रो पड़े और इस मामले में बसपा सांसद जुगल किशोर का हाथ होने की आशंका जताई।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से मेरा टिकट काटा गया और जिस ढंग से जांच किये बगैर पट्टे की जमीन के मामले में मुझ पर झूठे आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया उससे मुझे ऐसे संकेत मिलते हैं कि इसमें जुगल किशोर का ही हाथ है। हालांकि किशोर ने इस मामले में अपनी किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया। उनका कहना है कि गौतम टिकट काटे जाने से हताश हैं, इस कारण वह बेबुनियाद इल्जाम लगा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications