गोवा: भाजपा का प्रचार शुरू कांग्रेस तलाश रही जमीन

भाजपा चुनाव प्रचार की कमान मनोहर परिकर के हाथ में है जो पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा बताये जाते हैं। हालांकि अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं हुई है। भाजपा ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो महिलाओं को प्रति महीने एक हजार रुपये का भत्ता देगी। चुनाव पूर्व गठबंधन के लिये पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी से वार्ता कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने अभी तक चुनाव प्रचार शुरू नहीं किया है।
इसके प्रचार प्रबंधक माविनो गोडिन्हो ने पिछले हफ्ते अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार शुरू करने के लिये नारियल फोड़ा। गोडिन्हो ने प्रेट से कहा कि 30 जनवरी के बाद ही पूर्ण चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत होगी। तब तक उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी जाएगी। सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और राकांपा गठबंधन के लिये दिल्ली में वार्ता कर रहे हैं। गोडिन्हो ने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा में हो रही देरी से बागियों को नियंत्रित करने में सहयोग मिल रहा है। कांग्रेस से काफी संख्या में लोग उम्मीदवारी चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications