अमेरिका की हाई-फाई राजनीति से सन्यास लेंगी हिलेरी क्लिंटन

पूर्व प्रथम महिला ने कहा है कि उनका विदेश मंत्री का कार्यकाल फिर से निभाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने विदेश विभाग में अपने सहयोगियों से कहा कि वह ओबामा द्वारा अगला विदेश मंत्री नामांकित किए जाने तक पद पर बने रहेंगी। हिलेरी ने कहा मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रपति अगला विदेश मंत्री नामांकित कर दें।
अपने लंबे राजनीति करियर के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब मैं थक गई हूं। हिलेरी के पति बिल क्लिंटन 1993 से 2001 तक राष्ट्रपति रहे। इसके बाद वह न्यूयॉर्क से सीनेटर बनीं और अब ओबामा प्रशासन में विदेश मंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications