भारत रत्न तो अन्ना हजारे को मिलना चाहिए: अनुपम खेर

मुंबई। अंहिसावादी अन्ना हजारे ही देश के सच्चे भारत रत्न है इसलिए देश का सर्वोच्च ईनाम भारत रत्न तो अन्ना को ही मिलना चाहिए। यह कहना है बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अनुपम खेर का। जो गणतंत्र दिवस के मौके पर अन्ना के गांव रालेगढ़ सिद्धि में मौजूद थे।

रालेगण सिद्धि में अन्ना की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया गया। भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए मजबूत लोकपाल बिल के लिए अभियान चलाने वाले अन्ना हजारे को अनुपम खेर ने आदर्श व्यक्ति बताया। फिलहाल अन्ना हजारे स्वास्थ्य अच्छा ना होने की वजह से पांचो राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान मतदाता जागरूक अभियान में नहीं जा पा रहे हैं।

लेकिन उनकी टीम पांचो राज्यों में दौरा कर रही है। अन्ना का भाषण एक वीडियो में हैं जिसे हर जगह दिखाया जा रहा है। हालांकि टीम अन्ना ने कह रखा है कि उनका अभियान किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है बल्कि वो वोटरों को जागरूक करने के लिए प्रचार कर रहे हैं। अन्ना ने भी कहा है कि वो बहुत जल्द वापसी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+