माया को नहीं पसंद आयी 'माया' मेमसाहब, रूकवाया शो
लखनऊ। खबर आ रही है कि यूपी की मायावती काफी गुस्से में हैं। वजह बना है एक शो। खबर आ रही है कि मायवती प्रशासन ने यूपी में चल रहे एक शो जिसका नाम 'माई सेंडल' है उसको तत्काल रूकवा दिया है।
प्रशासन का कहना है कि इस शो के जरिये सूबे की मुखिया मायावती और उनकी पार्टी बसपा के चुनाव चिह्न हाथी का मजाक उड़ाया जा रहा है। प्रशासन ने कहा कि इस शो की मुख्य किरदार का नाम माया है जिसे कि माया सैंडल और माया एलिफेंट से संबोधित किया गया है। जिसके चलते हमने शो को बैन कर दिया है क्योंकि किसी शो या फिल्म के जरिये आप किसी का भी मजाक नही बना सकते हैं।
खैर एक तरफ सलमान रूश्दी को जयपुर नहीं आने दिया गया और दूसरी तरफ लखनऊ में सीएम मायावती ने शो नहीं चलने दिया है। यह दोनों ही घटनाएं व्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करती है। शो वालों का कहना है कि यह सिर्फ राजनैतिक तानाशाही है जो आम जनता पर जबरन लागू हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications