आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बोलेंगे सलमान रुश्दी
जयपुर। चारों ओर चर्चा के विषय बने हुए 'द सैटेनिक वर्सेज' के विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी आज पौने चार बजे जयपुर साहित्य सम्मेलन में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सम्मलेन को संबोधित करेंगे। वो मिडनाइट्स चिल्ड्रेन किताब पर बोलेंगे।
इस बारे में जानकारी अब से थोड़ी देर पहले मीडिया को दे दी गयी है। आयोजकों ने इस बारे में पुलिस को भी अवगत करा दिया है। आयोजकों का कहना है कि यह संबोधन केवल लेखन पर होगा इस संबोधन के दौरान किसी भी तरह की विवादास्पद बातों पर जिक्र या बहस नहीं होगी।
गौरतलब हैकि राज्य सरकार ने पहले कहा था कि वो माहौल बिगड़ने के डर से सलमान रुश्दी की वीडियो कान्फ्रेंसिंग स्पीच टल सकती है। इस बीच जयपुर और अजमेर में दंडाधिकारी की अदालत में जयपुर साहित्य उत्सव के आयोजक संजॉय रॉय और चार अन्य लेखकों के खिलाफ कुछ शिकायतें दाखिल की गई हैं।
चार लेखकों पर विवादास्पद पुस्तक ‘द सैटेनिक वर्सेज’ के अंश पढ़ने का आरोप है। अदालत में शिकायतों पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications