अन्ना फिर आ रहे हैं दिल्ली

Social Activist Anna Hazare
दिल्ली (ब्यूरो)। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम जगाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर दिल्ली आ रहे हैं। पर इस बार वह आंदोलन पर नहीं बल्कि लोगों को कानून बनाने में भागीदारी पर बात करेंगे। वह एक सेमिनार में भाग लेंगे और लोगों के सामने अपने विचार रखेंगे।

सूत्रों ने बताया कि उनका सेमिनार संसद भवन के करीब मावलंकर सभागार में होगा। 26 जनवरी को दो बजे से होने वाली अन्ना के सेमिनार के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। अन्ना के एक करीबी ने बताया कि उनका आना तय है। बशर्ते अंतिम समय में उनकी सेहत खराब न हो। सहयोगी के अनुसार पिछले कार्यक्रम के बाद से ही अन्ना की तबीयत जिस तरह कमजोर बनी हुई है, उसको देखते हुए कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी का ज्यादा प्रचार नहीं किया जा रहा।

इसके पीछे की एक रणनीति अन्ना को अति प्रचार से बचाना भी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर हो रहे इस कार्यक्रम को एक गंभीर मुद्दे पर विचार सभा के रूप में पेश किया जा रहा है। इस दौरान लोकतंत्र के मौजूदा स्वरूप और इसमें जनता की भागीदारी को लेकर विचार किया जाना है। अन्ना भी यहां इसी विषय पर बोलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+