अब साइकिल पर गश्त लगाएगी फरीदाबाद पुलिस

Haryana Police
फरीदाबाद। अंग्रेजो के जमाने में पुलिस साइकिल पर गश्त लगाती थी। लेकिन अब वही दिन दोबारा लौट कर आने वाले हैं। शहर में अब जल्द ही पुलिसकर्मी आपको साइकिल पर गश्त लगाते नजर आएंगे। शुरुआती चरण में चार थानों को दो-दो साइकिलें दी गई है। ये थाने सिटी बल्लभगढ़, कोतवाली, सेंट्रल और ओल्ड फरीदाबाद हैं। पुलिस कमिश्नर शत्रुजीत सिंह कपूर ने एसएचओ से लेकर सिपाही तक को पैडल मारकर गश्त लगाने का फरमान सुनाया है। सोमवार को सेक्टर-21सी स्थित अपने कार्यालय से पुलिस कमिश्नर ने आठ जवानों को साइकिल पर बिठाकर ही संबंधित थाने भेजा।

पुलिस कमिश्नर कपूर का मानना है कि इस तरह के पहल से आम लोगों की नजर में पुलिस की छवि में सुधार आएगा। पीसीआर और राइडर पर चलने वाले पुलिसकर्मी जब साइकिल पर गश्त करते दिखेंगे तो लोगों का भरोसा उनमें बढ़ेगा। साथ ही पुलिसकर्मियों की फिटनेस भी इससे बरकरार रहेगी। थानों को भेजी गई साइकिलें ट्यूबलेस हैं। ऐसे में इनके पंक्चर होने का डर नहीं होगा। साइकिल में पानी की बोतल और टॉर्च रखने की जगह बनी है। पिछले हिस्से में एक छोटी से संदूक लगाई गई है। साइकिल में लगे रिफ्लेक्टर रात में दूर से ही चमकेंगे।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि साइकिल का प्रयोग होने से पेट्रोल के खर्चे में कमी आएगी। साथ ही मेंटीनेंस का झंझट भी खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में कई ऐसे संकरे रास्ते व गलियां हैं जहां पीसीआर नहीं जा पाती, वहां आसानी से साइकिल पर गश्त की जा सकती है। रात के अंधेरे में बाइक व पीसीआर की आवाज सुनकर अक्सर बदमाश भाग जाते हैं, लेकिन साइकिल से ऐसा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अभी ट्रायल के तौर पर आठ साइकिलों को थानों में भेजा है। इसके बाद और साइकिलें मंगाई जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+