पहनते थे पुलिस की वर्दी, करते थे ठगी

Police Cap
दिल्ली (ब्यूरो)। पिछले दिनों खाकी वर्दी पहनकर लूट करने वालों का भेद खुल गया है। जिन तीन बदमाशों ने न्यू फ्रेंड्स कालोनी में पुलिसकर्मी बनकर रेशमा शर्मा से दो लाख की ठगी की थी वह वास्तव में ठग थे न की पुलिस कर्मी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वास्तव में यह ठग दिल्ली के नहीं है बल्कि ये मुंबई से आकर यहां ठगी करके चले जाते हैं। इनकी नजर पॉश कॉलोनियों में रहने वाली अमीर महिलाओं पर है। इनकी पहचान युनूस शाहपुर गिरोह के रूप में हुई है। मुंबई के इस गिरोह में तीन सदस्य हैं, जो पुलिसकर्मी बनकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को इनके द्वारा कुछ महीनों के चार वारदातों को अंजाम देने का पता चल चुका है। तीनों सदस्य मुंबई से दिल्ली में वारदात करने जहाज से आते हैं और वारदात के बाद पुन: विमान से वापस मुंबई चले जाते हैं।

पुलिस अधिकारी की मानें तो ये लोग कालोनी के पार्को के पास जाकर तीनों पहले रेकी करते हैं फिर एक सदस्य पुलिसकर्मी बनकर पार्क के बाहर खड़ा हो जाता है। दूसरा व्यक्ति पार्क में घूमते हुए मौका देखकर किसी ऐसी महिला के पास जाता है जो अधिक उम्र की होती है और अधिक जेवरात पहने होती है। पास जाकर वह महिला से कहता है कि उसे उसके साहब बुला रहे हैं। वहां जाने पर पुलिसकर्मी बनकर खड़ा युवक सवाल करता है कि उसने अधिक जेवर क्यों पहने हैं।

किसी झूठी वारदात का हवाला देते हुए वह महिला को डराने की कोशिश करता है। तभी बदमाशों का तीसरा सदस्य गले में मोटी चेन पहनकर वहां से गुजरता है। दोनों अंजान बनकर उसे रोक लेते हैं और उससे भी पूछते हैं कि वह मोटी चेन पहनकर कहां जा रहा है। उसे दो-तीन थप्पड़ भी जड़ते हुए वे लोग उसकी चेन उतरवा कर बैग में रखवा देते हैं।

इसी दौरान ये लोग महिला से भी गहने उतार लेने को कहते हैं। फिर गहने के बदले महिला को नकली जेवरात वाला पैकेट थमा कर फरार हो जाते हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+