'मुन्नी-जलेबी से ज्यादा बदनाम और नीलाम हो गयी है कांग्रेस'
जहां उनके जुमले सुनकर भाजपा और जनता ठहाके लगा रही थी वहीं कांग्रेसी दांत पीस रहे थे। अपने भाषण के दौरान सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस मुन्नी से ज्यादा बदनाम और जलेबी बाई से ज्यादा नीलाम हो चुकी है।
देश भ्रष्टाचार की आग में जल रहा है। कांग्रेस के लोग धीरे-धीरे दीमक की तरह इस देश को खत्म करते जा रहे है, उन लोगों का असर इतना ज्यादा है कि एक ईमानदार सरदार प्रधानमंत्री भी कुछ नहीं कर पा रहा है।
सिद्दू पश्चिमी विधानसभा से भाजपा-शिअद के संयुक्त उम्मीदवार प्रो. राजिंदर भंडारी के लिए जनता को वोट करने की अपील की। सिद्धू ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 40 चारों की जमात के ईमानदार राजा हैं। एक अर्थशास्त्री ने देश की जनता के साथ अनर्थशास्त्री की तरह व्यवहार करके मंहगाई पर लगाम लगाने की बजाय अमीरों को लूट की खुली छूट देकर कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications