फतेहाबाद में मारी हिरण को गोली

Deer
फतेहाबाद। झलनियां गांव में दो शिकारियों ने रविवार को एक हिरण को गोली मार दी। गोली की आवाज सुन कर नजदीक ढाणी से एक युवक खेत की ओर दौड़ा तो दोनों शिकारी फरार हो गए। तड़पते हिरण को ग्रामीण तत्काल गोशाला ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। झलनियां निवासी अनूप कुमार ने बताया कि करीब तीन बजे वह ढाणी के पास था।

अचानक उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह खेतों की तरफ दौड़ा तो वहां उसने दो युवकों को देखा जिनमें से एक के हाथ में हथियार था। उसने खेत में पहुंच कर देखा तो वहां एक हिरण तड़प रहा था। हिरण को गोली लगी देख कर वह गोली मारने वाले युवकों को पकडऩे के लिए उनकी तरफ दौड़ा, लेकिन दोनों युवक भाग निकले।

बाद में उसने ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीण पवन, विजयपाल, अजय, कपिल और मंदीप तुरंत घायल हिरण को उपचार के लिए फतेहाबाद ले आए। गोशाला में चिकित्सक ने हिरण को बचाने का काफी प्रयास किया। गोली लगने से घायल हिरण फतेहाबाद तड़पता रहा। सूचना मिलने पर वन्य जीव निरीक्षक द्वारका प्रसाद भी गोशाला में पहुंचे। निरीक्षक के गोशाला पहुंचने के कुछ समय बाद हिरण ने दम तोड़ दिया। निरीक्षक द्वारका प्रसाद ने कहा कि पहले हिरण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और गांव में जाकर मौके का मुआयना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+