सामान चढ़ाने से रोकने पर रेल पुलिस कांस्टेबल की हत्या

वह प्लेटफार्म पर ड्यूटी में था। उन्होंने बताया कि रियाज ने खानपान का प्रबंध करने वाले के आदमी के द्वारा अनधिकृत रास्ते से टेन में सामान चढ़ाने पर आपत्ति जताई। कांस्टेबल ने उसे पिछले दरवाजे की बजाय उचित दरवाजे से सामान चढ़ाने को कहा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पर, दोनों की बहस होने के बाद हाथापाई हो गई।
रियाज को इस हाथापाई में चोट आई और उसे पास के लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और धनपत नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में हत्या की 17 फीसदी वारदात अचानक विवाद होने पर होती है।












Click it and Unblock the Notifications