अकाली दल के घोषणा पत्र में भी लैपटॉप का लालीपॉप
लुधियाना। चुनावी घमासान में हर पार्टी अब अपने वोटरों को लैपटॉप का लालीपॉप दिखा रही है। आज राज्य में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें खास बात यह है कि दोबारा सत्ता में वापसी पर सरकार ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देगी।
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब आईटी क्षेत्र में पिछड़ गया है इसलिए हम अगर इस बार सत्ता में लौटे तो जरूर छात्रों को लैपटॉप देगें। इसके अलावा सत्ता में लौटने पर प्रकाश सिंह बादल की सरकार गरीब परिवार को चार रुपये किलो आटा और बीस रुपये किलो कीमत पर दाल मुहैया कराएगी। यही नहीं बेघर लोगों के लिए ज़मीन के साथ दस हजार रुपये घर बनाने के लिए दिए जाएंगे। किसानों को मुफ्त बिजली दी जायेगी।
इस घोषणा पत्र के ऐलान होने के बाद कांग्रेस ने जमकर अकाली दल की खिंचाई की है। उसने तंश कसते हुए कहा है कि पिछले पांच साल से उन्हें छात्रों की याद नहीं आयी अब जब चुनाव आये हैं तो वो लैपटॉप की बात कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications