पश्चिम बंगाल: अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, संख्या 20 पहुंची

सूत्रों ने बताया कि बच्चों को नाजुक हालत में अस्पताल में दाखिल किया गया था। इनमें से कुल बच्चों को निमोनिया की शिकायत थी, जबकि कुल अपरिपक्व अवस्था में जन्में थे। ग्रामीण अस्पतालों ने इनमें से अधिकतर बच्चों का मालदा के सदर अस्पताल अथवा झारखंड के पड़ोसी जिले के स्वास्थ्य केन्द्र में भेजने की सलाह दी गयी थी।
उन्होंने बताया कि यह बच्चों की मृत्यु का सिलसिला बुधवार को सात बच्चों की मौत से शुरू हुआ था, जबकि इसके बाद गुरुवार को तीन और शुक्रवार को दो और बच्चे मौत की नींद सो गये। अस्पताल के सूत्रों ने बताया है कि नवजात शिशुओं के विस्तरों की संख्या को 15 से बढ़ाकर 22 किये जाने का निर्णय किया गया है। इसके अलावा बच्चों के विशेषज्ञों चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भी मान लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications