अन्ना की चेतावनी उम्मीदवारों के लिए बनीं फतवा
पुणे। समाजसेवी अन्ना हजारे ने मतदाताओं को चेतावनी दी है कि अगर कोई उम्मीदवार उनकी फोटो या नाम को अपने घोषणापत्र में छपवाता है तो उसके खिलाफ अपराधिक कार्रवाई की जायेगी।
जिसको कि उम्मीदवारों ने अन्ना का फतवा करार दे दिया है। पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम से निर्दलीय कॉरपोरेटर मारुति भापकर ने कहा है कि वह अन्ना के इन निर्देशों का उल्लंघन करेंगे। अन्ना और उनकी टीम को जो करना है कर ले। इस बात की जानकारी मीडिया को अन्ना हजारे के वकील मिलिंद पवार ने दीं।
जिनका कहना था कि महानगरपालिका, जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के चुनाव घोषित होने के बाद से कई राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों ने अन्ना से मिलकर उनका समर्थन हासिल करने की कोशिश की लेकिन अन्ना ने सबको मना कर दिया जिसके बाद गुस्साये उम्मीदवारों ने अन्ना की चेतावनी को अन्ना का फतवा करार दे दिया।













Click it and Unblock the Notifications