यूपी में मुसलमान वोटों के लिए रुश्‍दी को भुना रही कांग्रेस: उमा भारती

Uma Bharti
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालने वाली मध्‍य प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर शब्‍दों के तीखे वाण छोड़े हैं। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में सलमान रुश्‍दी मामले पर कांग्रेस पर वार करते हुए उमा भारती ने कहा कि चुनावों को देखते हुए मुस्लिम वर्ग के वोटरों को अपनी तरफ मोड़ने के लिए कांग्रेस विवादास्‍पद लेखक सलमान रुश्‍दी का इस्‍तेमाल कर रही है।

उमा ने कहा कि सलमान रुश्‍दी के आने का प्रोग्राम तो राजस्‍थान का था लेकिन कांग्रेस उनका समर्थन उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कर रही है। सलमान रुश्‍दी की किता‍ब के बारे में टिप्‍पणी करते हुए उमा भारती ने कहा कि उन्‍होंने अपनी किताब में हनुमान जी के बारे में अपमानजनक टिप्पिणयां की हैं। ऐसे लोगों को देश में आने का मौका नहीं मिलना चाहिए।

इस दौरान राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उमा भारती ने कहा कि वे तो चांदी का चम्‍मच लेकर पैदा हुए हैं। वे प्रधानमंत्री के बेटे, पोते व पड़पोते हैं जबकि मैं एक गरीब घर में पैदा हुई बेटी हूं। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कहा था कि उमा भारती को मध्‍य प्रदेश से निकाल दिया गया जिस वजह से वे उत्‍तर प्रदेश में आ गई हैं।

राहुल गांधी की इस टिप्‍पणी पर पलटवार करते हुए उमा ने कहा था कि उनकी मां सोनिया गांधी तो इटली से हैं। जब उन्‍हें स्‍वीकार कर लिया गया तो मैं तो मध्‍य प्रदेश की हैं। लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस में उमा भारती ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने मेरा अपमान किया है।

गांधीवादी और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले अन्‍ना हजारे के बारे में उमा भारती ने कहा कि वे एक सिद्ध पुरुष हैं और मैं उनका बहुत सम्‍मान करती हूं। उन्‍होंने कहा कि वे चाहती हैं कि अन्‍ना हजारे अपनी इस गैर राजनीतिक मुहित को चलाते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+