झारखंड में लैंडमाइन विस्फोट में बीडीओ सहित 11 की मौत

यह घटना गढ़वा जिले की बताई जा रही है। जहां बीडीओ और थाना प्रभारी किसी जमीन की जांच के लिए पहुंचे थे। जिस रास्ते से ये लोग जीप से जा रहे थे उस रास्ते पर नक्सलियों ने लैंडमाइन बिछा रखा था। गाड़ी लैंडमाइन पर चढ़ गई जिससे बहुत तेज धमाका हुआ। दो जीप हवा में बहुत ऊंचाई तक उड़ गईं और दूर जा गिरीं।
हादसे में 11 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। जो लोग घायल हुए हैं उनमें से कई की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications