सत्ता में आये तो सारा खजाना आम जनता के लिए: मुलायम सिंह

गोंडा। प्रदेश में साइकिल को एक बार फिर से ढर्रे पर लाने को प्रयासरत सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने जनता से बड़े-बड़े वादे किये हैं।

गोंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर सपा सत्ता में आती है तो वो सारा खजाना देश की जनता के लिए खोल देगें और यह कोई कोरा वादा नहीं है बल्कि यह उनकी जुबान है जो वो जनता के सामने दे रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव ने तीन वर्गों - किसान , नौजवान और मुसलमानों के लिए ख़ास घोषणाएं कीं जबकि उनके सहयोगी मोहम्मद आजम खान ने विशेषकर कांग्रेस से बदला लेने की अपील की।

इससे पहले उन्होंने किसानों को अपनी पिछली सरकार की याद दिलाते हुए सिंचाई के लिए अठारह घंटे बिजली देने का वादा किया। मुलायम ने कहा कि सपा के आने पर गरीब जनता को पानी, बिजली के लिए सोचना नहीं होगा।

यही नहीं मुलायम सिंह ने कहा कि अगर वो सत्तासीन होते हैं तो गरीबों को अपनी बेटियों को ब्याहने के लिए भी पैसा दिया जायेगा। बसपा ने बहुत दिनों तक शोषण कर लिया है अब उन्हें मौका नहीं मिलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+