यूपी: सपा प्रत्‍याशी की शादी में चुनाव आयोग की वीडियोग्राफी

फैजाबाद। बुधवार की रात अयोध्या से सपा प्रत्याशी तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ ने अपनी जीवन संगिनी के साथ सात फेरे ले लिए। इसमें फोटो भी खूब खिचीं, वीडिओ ग्राफी भी हुई, लेकिन यह सब किया निर्वाचन आयोग की टीम ने। सआदतगंज में हुई इस शादी के भव्य होने के साथ ही बड़े-बड़े नेताओं के जुटने और भीड़ होने का अनुमान था। आयोग का ऐसा चाबुक चला कि सब कुछ रस्मी तौर पर निपटाया गया। पिछले तीन दिनों से आयोग के निर्देश पर अधिकारियों की नजर इस समारोह पर लगी हुई है।

आयोग की निगरानी से सहमे वर पक्ष की ओर से बारात में गिनती के लोग शामिल हुए। निगरानी के लिए नायब तहसीलदार (गोसाईंगंज) विनीत कुमार के साथ लेखपाल व तीन वीडियोग्राफी टीमें लगाई गई थीं। यह अमला बारात के पहले ही वधू पक्ष के सआदतगंज आवास पर पहुंच गया और वीडियोग्राफी शुरू करा दी। जब बरात पहुंची तो भी एक-एक कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई।

सपा प्रत्याशी ने पहले इस आयोजन में 700 लोगों को भोजन कराने की सूचना दी थी। विवाह समारोह की निगरानी के अलावा शादी में वितरित कार्डों की संख्या, इसमें आने वाले वीआईपी व गैर वीआईपी की संख्या, जिनसे मतदाता प्रभावित हो सकता है, पर भी नजर रखी जा रही थी। शादी में कितने लोग शामिल हुए और कितने लोगों ने भोजन किया, वीडियोग्राफी के आधार पर इसकी जांच बाद में की जाएगी। इस विवाह में लखनऊ और दिल्ली से कोई बड़ा नेता नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+