धन के अभाव में पंजाब के स्‍कूलों में भोजन योजना बंद

punjab
पटियाला। पंजाब में सरकारी स्कूलों में विगत कई महीने से मध्याह्न भोजन के लिए कथित तौर पर कोई धन नहीं मिला है। इसके कारण कुछ स्कूलों ने इस योजना के तहत बच्चों को भोजन प्रदान करना बंद कर दिया है। कुछ स्कूलों में बच्चों को भोजन प्रदान करने के लिए शिक्षक अपनी जेब से धन खर्च कर रहे हैं या उधार लेकर राशन खरीद रहे हैं।

शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग की ओर से धन नहीं जारी किए जाने को इसका कारण बताया है। पटियाला जिले के एक स्कूल के शिक्षक जगजीत सिंह नौहरा ने आज आरोप लगाया कि सरकार ने मध्याह्न भोजन योजना के धन को किसी अन्य गतिविधि में लगा दिया है। उन्होंने दावा किया कि योजना के लिए 50 करोड़ से अधिक राशि को मौजूदा शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार ने जान-बुझकर चुनाव शुरू होने से पहले मीडिया अभियान में लगा दिया है।

नौहरा ने आरोप लगाया कि बादल सरकार बच्चों के मुंह से निवाला छीन रही है और अपनी छवि बनाने पर धन खर्च कर रही है। शिक्षकों ने कहा कि वे खाद्य पदार्थ इसलिए खरीद रहे हैं क्योंकि जो लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं वे बेहद गरीब हैं। अकेले पटियाला जिले में बिल बढ़कर 2.5 करोड़ रुपये हो गए हैं। और अगर मध्याह्न भोजन नहीं दिया जाएगा तो पंजाब की शिक्षा व्‍यवस्‍था खासा प्रभावित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+