बुंदेलखंड में राहुल गांधी को दिखाये गये काले झंडे
उरई।
अपने पांचवे चरण के यूपी दौरे के दौरान कांग्रेस युवराज राहुल गांधी को उन चीजों का सामना करना पड़ा जिनकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। अपने बुंदेलखंड दौरे के दूसरे दिन आज राहुल गांधी उरई में थे। लेकिन जब वो वहां पहुंचे थे उन्हें वहां कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें काले झंडे दिखाये गये और मु्र्दाबाद के नारों से दो-चार होना पड़ा। id="toptextpromo">ये
लोग काले धन को भारत वापस लाने की मांग कर रहे थे। हालांकि इतने आक्रामक लोगों को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मे तुरंत चुनावी जनसभा से बाहर निकाल दिया लेकिन यह अभी तक पता नहीं चल पाया कि आखिर ये विद्रोही लोग किस पार्टी के थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>फिलहाल
इस हंगामे के बाद राहुल गांधी ने अपनी रैली को संबोधित किया और जमकर मायावती और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने फिर से दोहराया कि केन्द्र सरकार ने करोड़ो रूपये बुंदेलखंड के विकास के लिए भेजे लेकिन उसे मायावती के हाथी ने खा डाला और इलाके को विकास के नाम पर केवल लूट और धोखा मिला। अगर जनता कांग्रेस को जीताती है तो इस क्षेत्र का काया-कल्प हो जायेगा।











Click it and Unblock the Notifications