दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हो सकता है आतंकी हमला
दिल्ली।
आतंकी सगंठन लश्कर ए तैयबा का आतंकी रहमान दिल्ली के एनसीआर में ही छिपा है और मौका पाते ही एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। खुफिया विभाग की मानें तो आतंकी गणतंत्र दिवस पर धमाका कर सकते है। ऐसे में गणतंत्र दिवस की सुरक्षा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिये कड़ी चुनौती बन गई है। फिलहाल पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के निर्देश दे दिये गये हैं। id="toptextpromo">सूत्रों
के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकर रहमान का पता लगाने के लिये खुफिया विभाग ने पुलिस से सहायता मांगी है। खुफिया विभाग का कहना है कि रहमान काफी समय से दिल्ली में है। इतना ही नहीं रहमान के आलावा इंडियन मुजाहिद्दीन के भी सदस्य दिल्ली में मौजूद हैं। यह भी कहा जा रहा है कि लश्कर का यह खूंखार आंतकी आईएम के सदस्यों की मदद करने आया है। कुछ दिन पहले मुंबई एएटीएस द्वारा ने दिल्ली से आईएम के सदस्यों को उठाया जाना इस बात पर बल दे रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
संबंध में जब वनइंडिया ने पुलिस के एक आला अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर मंडरा रहे आतंकी हमले के खतरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। नाम ना छापने के शर्त पर उन्होंने बताया कि पुलिस की स्पेशल सेल हर जिले में जाकर पुलिसकर्मियों को आतंकी हमले की बावत सूचना दे रही है। साथ ही हर मुकाबले के लिए तैयार रहने को कहा जा रहा है। आतंकी हमले के माहौल को देखते हुए इस बार हर थाने में एंटी टेररिस्ट इंस्पेक्टर की देखरेख में चार एसआई और 15 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई जा रही हैं।











Click it and Unblock the Notifications