ट्रेन में बिना पहचान पत्र नहीं कर पाएंगे सफर

पहले अक्सर ऐसी टिकटों में गड़बडि़यों के चलते मुसाफिरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। रेलवे ने यह कदम सुरक्षा के हिसाब से भी उठाया है। कई बार लोग दूसरे के नाम पर रिजर्वेशन करवाकर ट्रेन में सफर कर लेते थे। ऐसे में अगर सफर करने वालों की बाद में जानकारी जुटानी हो तो यह मुश्किल काम होता था। अब उनके पहचान पत्र के आधार पर यात्रियों की पहचान की जाएगी।
रेलवे के इस कदम से टिकटों की ब्लैकमेलिंग भी रुक जाएगी। टिकटों की ब्लैकमेलिंग रोकने के लिए रेलवे पहले भी कई कड़े कदम उठा चुका है। रेलवे ने विंडो या ऑनलाइन टिकटों की खरीद पर पहचान पत्र का होना जरूरी कर दिया है। एक व्यक्ति एक ही टिकट खरीद सकता है। इतना ही नहीं रेलवे ने टिकट विंडो पर कैमरे लगाने का भी फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications