हरियाणा: फिल्‍मी अंदाज में जेल से फरार हो गये 8 कैदी

सोनीपत। सोनीपत जिला कारागार से बीती रात 8 दुर्दांत कैदी जेल सुरक्षा व्‍यवस्‍था को धता बताते हुए फिल्‍मी अंदाज में बैरक से फरार हो गये। उन कैदियों ने लोहे की आरी से बैरक को काट डाला और लगभग 20 फुट से ज्‍यादा उंची दिवार को रस्‍से की मदद से फांदकर भाग गये। इन सभी कैदियों पर हत्‍या, लूट और अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

जेल प्रशासन को सुबह घटना का पता तब लगा जब वार्ड की ड्यूटी बदली गई। सोनीपत का जिला जेल बाहर से देखने पर एक किले जैसी मजबूत दिखाई देता है। जेल चारों तरफ से 20 फुट से उंची दीवारों से घिरा हुआ है और वहां हर तरफ सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। सोनीपत जेल से 2003 से अब तक कैदियों के भागने की दो घटनाएं हो चुकी हैं।

इसके अलावा जेल में कैदियों से मोबाइल , तेजधार हथियार आदि बरामद हो चुके हैं। जांच अधिकारी डीएसपी हैड क्वार्टर रणधीर सिंह सैनी ने बताया कि ऐसा लगता है कि किसी न किसी ने जेल में कैदियों की मदद की है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त रात को जेल में जो भी कर्मचारी बैरिकों के आस पास ड्यूटी पर थे उन्हें निलंबित करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+