कुंवारे रह जाएंगे पौने चार करोड़ युवा

इस दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा लड़कियों के हितों में चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों व कन्या भ्रूण हत्या रोक बारे चलाए गये जन जागरण अभियान की बदौलत वर्तमान जनगणना अनुसार प्रदेश का लिंगानुपात 861 से बढ़कर 877 हुआ है, वहीं आदमी की सोच में आया बदलाव भी लिंगानुपात सुधार में एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। यदि हम हरियाणा प्रदेश के लिंगानुपात की बात करें तो प्रदेश की कुल 2 करोड़ 53 लाख 53 हजार 91 की आबादी में से 16 लाख 57 हजार 179 व्यक्तियों को भी बगैर शादी के ही रहना होगा। यदि जिला वाईज लिंगानुपात के इन आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए
तो पंचकूला के 37 हजार 948, अंबाला के 71 हजार 304, यमुनानगर के 79 हजार 440, कुरूक्षेत्र के 56 हजार 509, कैथल के 68 हजार 329, करनाल के 91 हजार 357, पानीपत के 89 हजार 937, सोनीपत के एक लाख 17 हजार 816, जींद के 92 हजार 546, फतेहाबाद के 48 हजार 146, सिरसा के 71 हजार 377, हिसार के एक लाख 20 हजार 255, भिवानी के एक लाख 123, रोहतक के 74 हजार 733, झज्जर के 71 हजार 699, महेन्द्रगढ़ के 51 हजार 426, रिवाड़ी के 38 हजार 379, गुडग़ांव के एक लाख 20 हजार 463, मेवात के 54 हजार 554, फरीदाबाद के एक लाख 24 हजार 110 तथा पलवल के 66 हजार 915 युवकों को सेहरा बांधने व घुड़चढी का अवसर प्राप्त नहीं होगा, क्योंकि उक्त जिलों में लड़कों की संख्या लड़कियों की अपेक्षा ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications