अंसतुष्ट कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के काफिले को रोका
लखनऊ। आज कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी अमेठी पहुंची है। लेकिन अमेठी पहुंचने के लिए उन्हें कुछ परेशानियों को सामना करना पड़ा। उनके काफिले को रास्ते में रोक लिया गया। लेकिन रोकने वाले लोग उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता थे। ये वो लोग थे जो टिकट ना मिलने की वजह से काफी नाराज थे। इसलिए अपनी नाराजगी को दिखाने के लिए उन्होंने प्रियंका गांधी को रास्ते में दो बार रोका।
टिकट बंटवारे को लेकर करीब 200 नाराज कार्यकर्ताओं ने गोपालगंज में प्रियंका के काफिले को फुरसतगंज और मुंशीगंज के बीच रोका। इन सभी ने प्रियंका से कहा कि साफ-सुथरी छवि वालों को टिकट दिया जाये। जिसके बाद प्रियंका ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वो भरोसा दिलाती है वो उनकी बातें जरूर पार्टी के आलाकमान को पहुंचायेंगी।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार से अमेठी और रायबरेली के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। लेकिन वो इस दौरान कोई रैली नहीं करेंगी लेकिन वो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगी। वो 18 फरवरी को वापस लौट जायेंगी।













Click it and Unblock the Notifications