अमरिंदर सिंह डे ड्रीम सिंड्रोम से ग्रसित है: सुखबीर सिंह बादल

बादल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह डे ड्रीम सिंड्रोम से पीडि़त हैं। इसलिए वह शिअद-भाजपा को 33 सीटों तक सीमित रहने और कांगे्रस के खाते में 75 सीटें आने के दावे कर रहे हैं। लगता है कि कैप्टन को दिन में सपने देखने की बीमारी है। उप मुख्यमंत्री रविवार को गांव बेगांवाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सुखबीर ने कहा कि 2002 में जब पंजाब में कांगे्रस की लहर थी। उस समय प्रकाश सिंह बादल हड्डी टूटने के कारण अस्वस्थ हो गए थे। लगभग सभी परिस्थितियां अकाली दल के खिलाफ थीं, तब भी अकाली-भाजपा गठबंधन को 48 सीटें मिली थीं। अब तो हालात बिल्कुल उल्टे हैं। ऐसे में कैप्टन का प्रदेश में 75 सीटें जीतने का दावा डे ड्रीम सिंड्रोम ही लगता है। अकाली दल की प्रत्याशी बीबी जगीर कौर व अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी अनिल जोशी के खिलाफ शराब मामले में केस दर्ज होने के सवाल पर सुखबीर ने कहा कि एफआईआर तो किसी की भी शिकायत पर दर्ज हो सकती है। जब इस शिकायत की जांच होगी तो सच्चाई सामने आ ही जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications