भाजपा ने गोवा में शुरू किया जन संपर्क अभियान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की करतूतों से आगामी चुनाव में भाजपा को मदद मिलेगी। केंद्र और राज्य में सत्ता विरोधी लहर पार्टी के पक्ष में काम करेगी। जेटली ने कहा कि भाजपा ने लोगों को एक स्पष्ट विकल्प मुहैया किया है, जो बेहतर सरकार देने की अभिलाषी है। पार्रिकर ने कहा कि चुनाव ने गोवा को कांग्रेस की करतूतों से आजाद होने का दूसरा मौका दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विरोधी लहर समूचे राज्य में चल रही है और यह निश्चित तौर पर तीन मार्च के मतदान में नजर आएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि विभिन्न तबके के लोग चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूचे राज्य में विभिन्न नेता आने वाले दिनों में पार्टी में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications