इटली में डूबे जहाज से बचाये गये 202 भारतीय

ये भारतीय जहाज पर सवार उन चार हजार लोगों में शामिल थे जिनमें से ज्यादातर को लाइफ बोट का इस्तेमाल करके सुरक्षित निकाल लिया गया। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने सभी भारतीयों को सुरक्षित जगह पहुंचाने और उन तक तत्काल मदद पहुंचाने के आदेश दिए हैं। कृष्णा ने इटली में भारत के राजदूत देवव्रत साहा से आज घटनास्थल पर जाकर बचाव अभियान में मदद करने को कहा है।
दुर्घटनाग्रस्त हुए जहाज़ के कम से कम 70 यात्री अभी भी लापता हैं। बचाव दल के द्वारा तलाशी का काम जारी है उन्होने डूबे हुए जहाज के सभी कमरों और कैबिनों की भी तलाशी ली। ऐसी खबर आ रही है कि इस हादसे में छह लोगो की मौत हो गयी है, आशंका जताई जा रही है कि मरने वालो की संख्या और अधिक हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications