3 फरवरी से यूपी में शुरू होगा टीम अन्ना का अभियान
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ टीम अन्ना अपना अभियान फिर से शुरू करने जा रही है। खबर है कि टीम अन्ना 3 फरवरी से यूपी के फैजाबाद शहर से अपना भ्रष्टाचार के विरोध का शुभारंभ करने जा रही है लेकिन उनके साथ समाजसेवी अन्ना हजारे नहीं होंगे।
अन्ना की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से वो डॉक्टरों की सलाह पर अपने घर में आराम कर रहे हैं। लेकिन इस बार भ्रष्टाचार के विरोध में टीम अन्ना जो अभियान चलायेगी उसमें किसी भी पार्टी की खिलाफत नहीं होगी। आपको बता दें कि यूपी में पहले चरण का चुनाव 8 फरवरी को है।
लेकिन अपने अभियान से पहले अन्ना टीम दिल्ली में 26 जनवरी को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जनसभा करेगी। आपको बता दें कि इससे पहले अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा था कि वो 8-10 दिन में पूरी तरह ठीक हो जायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications