कालेधन पर पैर खींच रही यूपीए सरकार: यशवंत सिन्हा

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आज आरोप लगाया कि संप्रग सरकार कालेधन के मुद्दे पर अपने पैर खींच रही है। सिन्हा ने कहा कि संप्रग सरकार अपराधियों को बचाने के लिए अभियोजन प्रक्रिया शुरू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस रूख को स्वीकार नहीं किया जा सकता कि अपराधियों के नामों का खुलासा करने में द्विपक्षीय समझौते आड़े आ रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि अगर वर्ष 2014 लोकसभा चुनावों में राजग गठबंधन सत्ता में आता है तो विदेशी बैंकों में कालाधन जमा करने वालों की पहचान सार्वजनिक की जाएगी। सिन्हा ने कहा कि हम सरकार के इस नजरिये से सहमत नहीं हैं कि द्विपक्षीय समझौते उसे नामों का खुलासा करने से रोक रहे हैं। यह सरकार की तरफ से की गयी इस मामले की व्याख्या है।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि दूसरी बात यह है कि यदि सरकार की खुद की व्याख्या के अनुसार देखा जाए तो यह मानना होगा कि अगर (अरोपियों के खिलाफ) अभियोजन शुरू होता है तो ये नाम खुद ब खुद सार्वजनिक हो जाएंगे। उन्होंने कालेधन के मुद्दे पर सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा किया। सिन्हा ने सरकार से इस सवाल का जवाब मांगा कि छह महीने पहले फ्रांस से जिन 700 लोगों के खिलाफ जानकारी मिली है, उनके खिलाफ अभियोजन शुरू करने से उसे क्या बात रोक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+