हरियाणा में जमीनों की लूट मची: शरद यादव

एनडीए संयोजक एवं जद (यू) सुप्रीमो शरद यादव काकरौला-भागरौला में अपनी पार्टी की ओर से आयोजित 'दक्षिण हरियाणा लाओ-चौधर बचाओ' रैली को संबोधित कर रहे थे। दक्षिण हरियाणा के विकास की चरचा तो केवल चुनाव में होती है। उन्होंने दक्षिण हरियाणा वासियों से एकजुट होने का आह्वान किया।
भीड़ ने लिया मनोज तिवारी के गीतों का आनंद
रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न आने से लोग निराश हुए। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार एवं गायक मनोज तिवारी आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों ने मंच पर हरियाणवी एवं भोजपुरी गीतों के जरिए रैली में आए लोगों के मनोरंजन का इंतजाम किया था। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस रैली उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की संख्या ज्यादा रही।
तकरीबन 12 बजे ही मनोज तिवारी मंच पर आ गए। एक बजे तक भीड़ ने उनके गीतों का आनंद उठाया। अन्य नेताओं के भाषण के दौरान भी मनोज का गाना सुनने की जिद करते रहे। एक बार तो शरद यादव को शोर रोकने के लिए कहना पड़ा,'उनका भी गीत सुनाएंगे'। इस दौरान समिति के मंत्री संत कुमार, रामेश्वर प्रसाद, प्रधान छोटे लाल, राजेश पटेल, वी लाल समेत अन्य उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications