बादल बोले- कुश्ती करके देंख लें कैप्टन
कैप्टन उसके साथ शर्त लगाकर कुश्ती व दौड़ लगां लें, वह कैप्टन को हरा के दिखा देंगे। उन्होंने यह भी का कि कांगे्रस के शासन ने लोगों को गरीबी, भुखमरी व बेरोजगारी के सिवाय कुछ नहीं दिया। कांगे्रस के राज में देश भी सुरक्षित नहीं है।
संसद, देश की आर्थिक राजधानी के साथ जगह जगह हो रहे आतंकी हमले और विभिन्न राज्यों में फैल रहा नक्सलवाद इसका प्रमाण है। यह बातें मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने फाजिल्का से अकाली-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी सुरजीत ज्याणी के पक्ष में क्षेत्र के तीन गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए शनिवार को कहीं। बादल ने कहा वह कैप्टन की रंगीन आदतों का मुकाबला नहीं कर सकते।
बादल ने कहा कांगे्रस और भ्रष्टाचार के रिश्ते का सुबूत है कि कांगे्रस के कई वर्तमान मंत्री जेलों में हैं। भ्रष्टाचार व महंगाई बेलगाम है और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तमाशा देख रहे हैं। अन्ना जैसे समाज सेवकों को प्रताडि़त किया जा रहा है। केंद्र की कांग्रेस नीत सरकार की गलत नीतियों के कारण कृषि प्रधान राज्य पंजाब पर 30 हजार करोड़ का कर्ज चढ़ चुका है। यह सब केंद्र सरकार द्वारा डीजल व खाद की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के कारण है।













Click it and Unblock the Notifications