मां-बेटी का मर्डर, घर से नगदी और जेवर गायब

Murder
दिल्ली (ब्यूरो)। बदमाशों ने राजौरी गार्डन इलाके में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। करीब 35 हजार की नगदी और करीब 12 तोला ज्वैलरी भी गायब है। न हत्या करने के तौर तरीके से बदले की कार्रवाई में की गई हत्या नजर आ रहा है। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद यह बताया है कि हत्यारे करीबी हैं। उसने आठ वर्षीय बच्ची को भी जाते समय मार डाला।

उसे यह डर रहा होगा कि बच्ची परिवार के सदस्यों को बता देगी। ढाई वर्षीय बच्ची किसी को कुछ बता नहीं पाएगी, इसलिए उसे जिंदा छोड़ दिया गया। मां की गर्दन और पेट पर चाकू से हमला करने के बाद दोनों हाथों की नसें भी काटी गई हैं। जबकि बेटी की गला रेत कर हत्या की गई है। घर का सामान बिखरा हुआ था। करीब 35 हजार की नगदी और करीब 12 तोला ज्वैलरी भी गायब है। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरजीत कौर (29) और उसकी बेटी जसमीन कौर (7) बी-2, नानकपुरा एक्सटेंशन अंकित अस्पताल के सामने प्रथम मंजिल पर रहती थीं। गुरजीत का पति गुरप्रीत सिंह ट्रक फाइनेंसर है और शनिवार दो बजे मोती नगर चला गया था। शाम करीब चार बजे पड़ोसी गुरप्रीत का मामा बलदेव घर आया तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस मां-बेटी को पास के अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट उठाए हैं। गुरप्रीत ने शिकायत दी है कि घर से 35 हजार रुपये की नगदी और करीब 12 तोला ज्वैलरी गायब है।

अलमारियों के ताले खुले हुए थे। राजौरी गार्डन थाना पुलिस इलाके के कई युवकों से पूछताछ कर रही है। मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने वारदात में किसी परिचित का हाथ होने का शक जताया है। पुलिस का कहना है कि आशंका है कि घटना को छिपाने के लिए लूटपाट का रंग देने की कोशिश की गई है।

मामले की जांच कर रही पुलिस लूट, आपसी रंजिश व अन्य विवाद के कोण से जांच कर रही है। जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि घटना के समय घर में महिला के अलावा केवल उनकी दो बेटियां ही मौजूद थीं। महिला के पति गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले घर आकर वह मोती नगर चले गए थे।

उनके मामा बलदेव गिल भी बाहर गए हुए थे। बलदेव का भूतल पर ऑटो फाइनेंस का कारोबार है, जबकि गुरप्रीत सिंह का मंगोलपुरी में ट्रांस्पोर्ट का कारोबार है। पुलिस सुत्रों ने बताया कि हत्या के पीछे आपसी रंजीश या लेन-देन का विवाद हो सकता है। पुलिस ने बताया कि गुरप्रीत कौर और जसमीत कौर के पांव, कलाई और पेट में गहरे वार किए गए हैं। आमतौर पर लूट के लिए इतनी बुरी तरह वार नहीं किए जाते। गुरप्रीत सिंह का किसी से लेन-देन या रंजिश के चलते विवाद भी हो सकता है। इसे लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+