रतलाम: धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़, 12 की मौत, 6 घायल

फिलहाल डीएम ने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपए और घायलों को पांच-पांच हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की है। लेकिन इस घटना के पीछ प्रशासन की लापरवाही बतायी जा रही है।
हर साल चेहल्लूम के मौके पर जावरा में हुसैन टिकरी की दरगाह पर हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं और जलते अंगारों पर चलते हैं। इस बार भी लाखों की संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। लेकिन किसी शरारती तत्व ने आग में कुछ डाल दिया जिससे अचानक ही धक्कामुक्की शुरू हो गई जिसके बाद भगदड़ मच गई। जिसमें मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार ने अस्पताल में दम तोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications