बाबा रामदेव पर अज्ञात व्यक्ति ने फेंकी काली स्याही

लोगों की मार के कारण व्यक्ति के कपड़े लोगों ने फाड़ दिये हैं और उसे लहू-लुहान कर दिया है। यह व्यक्ति सुरक्षाकर्मी के नाम पर प्रेस वार्ता के अंदर दाखिल हुआ था। इसका नाम राज बताया जा रहा है। उसके हाथ में वॉकी-टॉकी भी थी। कहा यह भी जा रहा है कि व्यक्ति के हाथ में एसीड की शीशी भी थी। लेकिन अभी भी पुख्ता जानकारी इस व्यक्ति के बारे में पता नहीं चल पायी है।
इस घटना के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने काला धन मांगा था काली स्याही नहीं। लेकिन स्याही फेंकने से उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता है। बाबा रामदेव ने कहा कि काले धन के खिलाफ उनकी मुहीम चलती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications