कांग्रेस की नैया पार लगायेंगे सलमान खान
लखनऊ। चुनावी दंगल में हर पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हर कोई अपनी पार्टी को सही साबित करने में लगा है। इसके लिए फिल्मी सितारों का सहारा भी बखूबी लिया जा रहा है।
खबर है कि कांग्रेस के लिए भी कुछ लोकप्रिय फिल्मी सितारे जनता से वोट मांगते नजर आयेंगे। आगरा में कांग्रेस की कोर कमेटी ने एक बैठक करके ऐलान किया कि कुछ फिल्मी सितारे भी उनके लिए प्रचार करेंगे।
कांग्रेस ने जो स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंपी है उनमें है कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा हिंदी फिल्मों के 'दंबग बॉडीगार्ड' सलमान खान भी हैं।
सल्लू मियां के अलावा फिल्म स्टार रजा मुराद भी कांग्रेस के प्रचार के लिए करेंगे। ये सारे सितारे ताजनगरी आगरा में नजर आयेंगे। इसके अलावा सांसद राजबब्बर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे ही। देखते हैं बहुतों की नैया पार लगाने वाले सलमान मियां कांग्रेस के लिए क्या कर पाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications