अमेरिका की इच्छा, ईरान की तेल पर अपनी निर्भरता घटाये भारत

America
वाशिंगटन। अमेरिकी सरकार ईरान तेल पर भारत की निर्भरता कम करने के लिये दक्षिण एशियाई देश से बातचीत कर रही है। ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने के तहत अमेरिका इस दिशा में कदम उठा रहा है। विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों से उस कानून के प्रभाव के बारे में चर्चा कर रहा है जिस पर राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने दस्तखत कर दिया है।

इसी के तहत वह विभिन्न देशों से ईरान के कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने का अनुरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय ईरान को कड़ा संकेत दे सकते हैं। विक्टोरिया ने कहा इन देशों में भारत भी शामिल है। जिससे हम बात कर रहे हैं हमें उम्मीद है कि हम इस मामले में प्रगति करेंगे।

भारत हमारे इस विचार से सहमत है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम के मामले में जो कुछ कर रहा है वह खतरनाक है। प्रवक्ता से भारत के एक वरिष्ठ अधिकारी के ईरान के साथ कारोबार जारी रखने के बारे में दिये गये बयान के बारे में पूछा गया था।

अमेरिका ने कल चीन से ईरानी तेल पर निर्भरता कम करने को कहा था। अमेरिकी उपायों के तहत विदेशी कंपनियों को कारोबार के लिये ईरान या अमेरिका में से किसी एक को चुनना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+