गांधी को छोड़ बाकी पर चुनाव आयोग ने लगाई पाबंदी

Mahatma Gandhi
दिल्ली (ब्यूरो)। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होनेवाले समारोहों में शहीदों का जिक्र किया जा सकता है। लेकिन किसी नेता का जिक्र करने पर चुनाव आयोग ने पाबंदी लगा दी है। सिर्फ महात्मा गांधी को इससे छूट दी गई है। यही नहीं सिर्फ गांधी जी की तस्वीर लग सकती है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ लागू हुई आचार संहिता का चाबुक इस बार 26 जनवरी के आयोजनों पर भी पड़ने जा रहा है।

चुनाव आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि गणतंत्र दिवस पर होने वाले आयोजनों में राजनीतिक दलों से जुड़े किसी भी महापुरुष को याद नहीं किया जाएगा। इन आयोजनों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति, राज्यपाल और स्तंत्रता सेनानी को छोड़कर किसी अन्य नेता की तस्वीर का भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और न ही ऐसे किसी नेता की झांकी निकाली जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बृहस्पतिवार रात को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने प्रशासनिक अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान 26 जनवरी पर होने वाले आयोजनों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी पर ऐसा कोई भी काम न किया जाए जिसका लाभ किसी राजनीतिक दल को मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारी उन प्राइवेट आयोजनों में शामिल होने से बचें, जहां पर प्रत्याशी शामिल हों।

उत्तर प्रदेश में कहीं भी पुलिस लाइन में परेड की सलामी के लिए मंत्रियों समेत किसी राजनेता को आमंत्रित न किया जाए। कलक्टरेट और अन्य सरकारी स्थानों पर होने वाले आयोजनों पर राजनेताओं के शामिल होने पर प्रतिबंध रहेगा। आयोग ने इन निर्देशों के बारे में जिले की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को सम्मानजनक तरीके से अवगत कराने के लिए भी कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+