फिजा को पड़ोसियों ने पीटा, हुई बेहोश

बुधवार को फिजा के घर के सामने मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद फिजा के घर की खिड़की में आ लगी। इस पर फिजा की बच्चों के साथ कहासुनी हुई और बात पड़ोसी अभिभावकों तक जा पहुंची। विवाद इतना बढ़ गया कि अभिभावकों ने मिलकर फिजा और उसके सहयोगियों दिलीप महाजन व तरुण की बुरी तरह से पिटाई कर डाली।
घटना में घायल पड़ोसी संजय अग्रवाल, उनकी पत्नी और दो बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विदित रहे कि फिजा का एक अन्य पड़ोसी से भी झगड़ा हो चुका है। एक अधिकारी के माता-पिता ने फिजा पर आरोप लगाया था कि वह उनके घर पत्थर फेंकती हैं। मामला कोर्ट में चला गया था और फि•ाा को निर्दोष करार दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications