बच्चों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कर कायम किया कीर्तिमान

आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि इस साल लगभग पचास लाख बच्चों ने पूर्व निर्धारित समय पर एक साथ सूर्य नमस्कार कर एक कीर्तिमान कायम किया है। भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने इस आयोजन की तरफदारी करते हुए संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सूर्य नमस्कार किसी धर्म विशेष के साथ जुड़ा हुआ नहीं है।
यह एक योगिक व्यायाम है, जिससे दिमाग और शरीर का अनोखा समन्वय बनता है। इसे करने से मन, दिमाग और शरीर स्वस्थ्य रहता है। उन्होने कहा कि समूचे प्रदेश में महाविद्यालयीन एवं स्कूली बच्चों के लिए सूर्य नमस्कार स्वैच्छिक रखा गया था और किसी के लिए कोई बाध्यता नहीं थी। उन्होने यह भी साफ किया कि इसे गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्डस में शामिल करने के उद्देश्य से आयोजित नहीं किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications