भारत-चीन आपसी मतभेद को समझदारी से निपटाये

दाई ने नवनिर्मित भारतीय दूतावास में यहां हुई एक बैठक में कहा कि हमें सहयोग और समन्वय बढ़ाने के साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए। हमें पूरे चीन-भारत रिश्ते के हित में सोचना और उसी के मुताबिक कदम उठाना चाहिए। गौरतलब है कि सीमा और वीजा मुद्दे जैसे विवादों के बावजूद भारत और चीन ने आपसी संबंधों में एक सकारात्मक दृष्टिकोण का परिचय दिया था जबकि बीजिंग ने कहा था कि दोनों देश साथ-साथ आगे बढ़ रहे है।
जिसे कोई भी ताकत रोक नहीं सकती। चीनी राजदूत झांग येन ने कहा कि असहज-संबंधों के भविष्यवाणियों के बावजूद द्विपक्षीय संबंध अपने रास्ते पर है और यह लगातार आगे बढ रहे है। दोनों देश आपसी संबंधों को संभालना जानते हैं। चीन-भारत संबंध पर उन्होंने यहां कहा कि मैं रेखांकित करना चाहूंगा कि चीन और भारत को निकट आते देख और साथ फलता-फूलता देख हर देश खुश नहीं है। अभी हाल ही में ऐसा बयान चीनी राजनयिक की तरफ से आया था। ये दोनो बयान दो दिशाओं को रेखांकित करते है।












Click it and Unblock the Notifications