उत्तर भारत में जारी है सर्दी का सितम, बर्फबारी बनीं मुसीबत

जिसे लेकर पर्यटक तो काफी खुश है लेकिन हिमाचली लोगों के लिए मुसीबत बढ़ गयी है। खाद्य वस्तुएं, सिलेंडर, बिजली, पानी व्यवस्था, परिवहन सेवाएं सभी रूक गयी हैं।वहीं श्रीनगर में कंपकंपाती ठंड जारी है। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे हैं। डल झील जमने के कगार पर है तो वहीं दिल्ली में शीतलहरों का कहर जारी है।
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में भी ठंड का कहर यूं ही बरकरार रहेगा। विभाग का कहना है कि मौसम की मार से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें।












Click it and Unblock the Notifications